जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना का एक कैप्टन शहीद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना का एक कैप्टन शहीद

-सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकियों ने छोड़े हथियार, ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, डोडा में ऑपरेशन अस्सार चल रहा था, जिसमें 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे थे। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश जारी है और ऑपरेशन के दौरान युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए हैं।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के असर के बॉर्डर के जंगलों में छिपे हुए हैं। इसके बाद वाहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार शाम 7:00 और 8:30 बजे के बीच सुरक्षाबल उस कमरे में पहुंचे जहां आतंकी आराम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने हथियार और गोला-बारूद वहीं रखा हुआ था और वे खुद भी हथियार लेकर सो रहे थे।

सुरक्षाबलों को देखकर आतंकवादी हक्का-बक्का रह गए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। खुद को घिरता देख आतंकवादी हड़बड़ाहट में अपनी एक M4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गए। सेना के जवानों ने घटनास्थल से गोला-बारूद और बरामद हथियार को रिकवर कर लिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox