कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या: हाई कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या: हाई कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी

-भाजपा ने ममता सरकार पर लगाया आरोप, कहा-'अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है'

कोलकाता/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बर्बरता से बलात्कार और हत्या के मामले की जांच को लेकर मंगलवार को कोलकाता हाई कोर्ट ने सीबीआई को जिम्मेदारी सौंप दी। इस घटना के बाद से राजनीति भी गरमा गई है, और भाजपा ने ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स और हाई कोर्ट के फैसले से स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। भाटिया ने सवाल उठाया कि मामले को सीबीआई को सौंपने में देर क्यों की गई और इसे शीघ्र क्यों नहीं सौंपा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मामले की जांच तुरंत सीबीआई को सौंप दी जाती, तो निष्पक्ष जांच होती और क्राइम सीन सुरक्षित रहता।

उधर, इस मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, और बुधवार को सीबीआई की टीम ने सभी संबंधित दस्तावेज पश्चिम बंगाल पुलिस से ले लिए और क्राइम सीन का दौरा भी किया। डॉक्टरों के विरोध और हड़ताल के चलते देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, हालांकि कुछ डॉक्टर अब काम पर लौट आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देर रात हड़ताली डॉक्टरों से मुलाकात की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox