नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में लगातार अंदरूनी कलह की खबरें आ रही हैं। चुनावी हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और हार की समीक्षा के लिए मंथन भी चल रहा है। इस बीच, विवाद और भी बढ़ गया जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा है।
इस विवाद के मद्देनजर, हाल ही में केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 11 अगस्त को हुई इस मुलाकात में केशव मौर्य ने पीएम मोदी को यूपी में बीजेपी की स्थिति के बारे में जानकारी दी और लोकसभा चुनाव में हार की वजहें बताईं।
इससे पहले, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की और यूपी की जमीनी स्थिति और हार के कारणों की जानकारी दी। संसद सत्र के दौरान यूपी से ताल्लुक रखने वाले कई बीजेपी और सहयोगी दल के नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की, जिनमें पूर्व सांसद संजीव बालयान, साध्वी निरंजन ज्योति, और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस