लिपिकों का 13 माह से टाईपिंग टैस्ट नहीं लेने से कर्मचारियों मे आक्रोश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लिपिकों का 13 माह से टाईपिंग टैस्ट नहीं लेने से कर्मचारियों मे आक्रोश

सन्तोष सैनी/झज्जर/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक स्थानीय मिनि सचिवालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीर्ईओ सुनीता रूहिल के साथ सम्पन्न हुई।         हेमसा प्रतिनिधिमण्डल की अध्यक्षता प्रधान अतुल डागर व संचालन सचिव मोहित गुलिया द्वारा किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीर्ईओ सुनीता रूहिल के साथ बैठक करते हमसा पदाधिकारी। दूसरे चित्र में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हमसा पदाधिकारी।

डीर्ईओ के साथ बैठक में सचिव मोहित गुलिया ने मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का गत 13 माह से टाईपिंग टैस्ट नहीं लिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रत्येक तीन माह बाद टाईपिंग टैस्ट लिया जाना अनिवार्य है। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का प्रतिमाह 4000-4500 का आर्थिक खामियाजा उठाना पड़ रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही टाईप टैस्ट लिया जाएगा तथा भविष्य मेें नियमित रूप में टाईपिंग टैस्ट होगा। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का स्थाईकरण, उपाधीक्षक की पदोन्नति उपरांत वेतनवृद्धि, लम्बित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मांगपत्र में शामिल मांगे जो जिला स्तर पर निपटान करने की बनती हैं, उनका तुरंत समाधान किया जाएगा। बैठक में सम्बंधित कर्मचारी व अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की देरी ना की जाए तथा जल्द ही फाईलें प्रस्तुत कर कार्य किया जाए। इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उप प्रधान संदीप सांगवान, बाबू लाल, पवन कुमार, अनिल, हरदीप, सुरेश, ललित आदि कर्मचारी मौजूद थे। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox