धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन के तत्वावधान में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई बेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य टेकचंद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मेजबान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ सहपाठियों के सम्मान में विदाई गीत, फन गेम्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर कर दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य टेकचंद ने कहा कि छात्र जीवन व्यक्तित्व निखार का सर्वोत्तम काल है। अनुशासन समर्पण त्याग से ही सच्ची सफलता पाई जा सकती है। इस मौके पर सभी विषय प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा एवं जीवन में सफलता के गुर बताए। स्टाफ सचिव वरिष्ठ प्राध्यापक मुकेश कुमार सैनी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा की मेधावी छात्रा पूजा यादव ने किया।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
प्रियांशु को सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी) में देश में तीसरा स्थान
ऊषा चेतन स्मृति आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, 275 का उपचार
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा