
उत्तम नगर/द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- द्वारका जिला अंतर्गत उत्तमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्र से दो कुख्यात वाहन चोरों युधिष्ठर व आसिफ अली को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से विभिन्न थानों के वाहन चोरी के 5 मामले सुलझाने का दावा किया है।
द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना पुलिस को अलर्ट रखा गया है और वाहन चोरी की किसी भी शिकायत पर सांझा जांच की कार्यवाही पर बल दिया जा रहा हैं। 8 मई को ओम विहार फेस-3 उत्तमनगर से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उत्तमनगर थाना एसएचओ राजेश कुमार की निगरानी व एसीपी ईशान भारद्वाज के पर्यवेक्षण में निरिक्षक मुकेश कुमार के नेत्त्व में एएसआई महिपाल, एचसी प्रकाश, मनोज और सिपाही कालादीप की टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
टीम ने मौके पर पंहुचकर सीसीटीवी की जांच की और एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोगों को चिंहित किया। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और गश्त के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवाल लोगों को देखा लेकिन आरोपी पुलिस को देख यू टर्न लेने लगे लेकिन इसी बीच सतर्क पुलिस टीम ने उन्हे दबोच लिया। पुलिस ने उनसे बाइक के कागज मांगे तो वो पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस ने चेसिस नंबर से वाहन की जांच कराई तो बाइक चोरी की निकली। जिसपर पुलिस ने आरोपी युधिष्ठिर लाल योगी पुत्र गिरीश चंद्र निवासी डब्ल्यूजेड-108 ए, ओम विहार फेज-2 मोहन गार्डन उत्तमनगर दिल्ली और आसिफ अली पुत्र आबिद अली निवासी जी-1-409 दाल मिल रोड़, उत्तमनगर, दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने उत्तमनगर, सागरपुर, व डाबड़ी थाने में दर्ज वाहन चोरी के पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि युधिष्ठिर लाल पहले भी एक बाइक चोरी के मामले शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपियों से चार दोपहिया वाहन बरामद किए है। आरोपियों को लेकर पुलिस की आगे की कार्यवाही जारी है।





More Stories
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार