राखी सावंत को आया हार्ट अटैक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राखी सावंत को आया हार्ट अटैक

-राखी सावंत की अचानक तबीयत खराब, मुंबई के अस्पताल में कराया भर्ती

मुंबई/अनीशा चौहान/- मशहूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो लाइमलाइट लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने अंदाज और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सोशल मीडिया हैंडल ने राखी की फोटो शेयर करते हुए ये कहा था कि राखी को हार्ट अटैक आया है। राखी सावंत फिलहाल जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट हैं। उनके कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं और बीते दिन भी डॉक्टर ने उनके कुछ टेस्ट किए थे।

बता दें कि राखी का फोन उनके खास दोस्त रितेश के पास है। दरअसल 14 मई 2024 को सीने में हो रहे दर्द के चलते राखी को उनके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बात की पुष्टि करते हुए राखी ने कहा था कि उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम है और इस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुई हैं। आने वाले 5-6 दिन तक उन्हें आराम की जरूरत है और इस दौरान वो किसी से बात नहीं कर पाएंगी। साथ ही, हार्ट अटैक को लेकर राखी, रितेश या क्रिटी केयर अस्पताल की तरफ से किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।

पुराने पति के साथ हो रही थीं स्पॉट

बता दें  लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिक टॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस आखिरी बार बिग बॉस मराठी में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox