पत्नी ने जलती सिगरेट से दागा पति का शरीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी ने जलती सिगरेट से दागा पति का शरीर

-नशीले पदार्थों की डिमांड पूरी न होने पर पति के हाथ-पैरों को बांधकर उस पर हमला करती थी

यूपी/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  यूपी के बिजनौर में रहने वाली महिला ने अपने ही पति के सीने पर बैठकर उसके शरीर को सिगरेट से जला डाला। इसके चलते पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई।पुलिस ने पति की शिकायत के बाद कार्रवाई के तहत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब मेहर जहां के पति मनन जैदी ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए कहा कि बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटखे की लत के कारण उसकी पत्नी काफी हिंसक हो गई। इतना ही नहीं इन चीजों की डिमांड पूरी नहीं होने पर पर मेहर जहां उस पर अक्सर हमला कर दिया करती थी।

पीड़ित पति मनन जैदी ने खुलासे करते हुए बताया कि लव मैरिज हुई है और निकाह के बाद ही उसका स्वभाव बदलना शुरू हो गया था। वे अकसर उस पर नशे की हालत में हमला करती थी। अब उसके पति द्वारा कि गई लिखत शिकायत पर पुलिस ने मेहर जहां को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पति मनन जैदी ने आरोप लगाया कि मेहर ने पहले उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके हाथ-पैर बांध कर उसके शरीर के अंगों को जलती सिगरेट से जला दिया।

इसके अलावा पीड़ित पति ने पुलिस की कार्रवाई में मदद करने के चलते घर में मौजूद CCTV फुटेज प्रदान की। इस फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि मेहर जहां उस पर किस तरह से शारीरिक हमला कर रही है। पहले मेहर ने उसके हाथ-पैर बांधे फिर उसकी छाती पर बैठकर उसका गला घोंटने की भी कोशिश की। वीडियो में वह अपने पति के शरीर के अंगों को जलती हुई सिगरेट से दागती हुई भी देखी जा रही है। मनन जैदी ने दावा किया है कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर नशीला पदार्थ खिलाकर प्रताड़ित करने, हाथ-पैर बांधने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

अब पुलिस ने मेहर जहां के खिलाफ इस मामले में हत्या का प्रयास, हमले और चित्र सहित आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया, ‘शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox