सलमान खान फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान खान फायरिंग केस में आरोपी अनुज थापन की मौत

-पुलिस कस्टडी में किया सुसाइड

अनीशा चौहान/-  सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंगके बाद पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल इस केस के आरोपी ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। आरोपी का नाम अनुज थापन बताया जा रहा है।

आरोपी की हालत गंभीर

खबर के अनुसार, आरोपी पिछले काफी दिनों से वह पुलिस कस्टडी में था। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की कस्टडी में अनुज थापन ने बिछौने जैसी किसी चीज से फांसी लगाई थी। खबर के अनुसार, सेंट जॉर्ज अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

सुबह के समय हुई फायरिंग

बता दें, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 4 अप्रैस को सुबह फायरिंग हुई। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इससे पहले 2022 में सलमान खान के पिता घर के बाहर जॉगिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक खत के जरिए धमकी दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बाद में नवंबर 2023 में उन्हें एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसके अलावा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। ऐसे में एक बार फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।

लॉरेंस बिसनोई के नाम बुक हुई कार

जबसे एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग हुई है तबसे इस केस में कई सारे अपडेट्स सामने आ गए हैं। सलमान जब दुबई के लिए रवाना हुए थे उसी दिन सलमान के घर लॉरेंस बिसनोई के नाम से एक कैब बुक करके भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox