
अनीशा चौहान/- गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह के फेक वीडियो को लेकर सियासत गर्म है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को नोटिस जारी किया था और उनको एक मई को पेश होने के लिए कहा था वहीं अब तेलंगाना के सीएम ने अपने वकील के माध्यम से पुलिस को जवाब दिया है और कहा है कि तेलंगाना कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट उनके ओर से संचालित नहीं किया जा रहा है।
बता दें, रेड्डी मुख्यमंत्री होने के साथ साथ तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जवाब को दाखिल करते हुए कहा है कि सीएम रेड्डी केवल दो ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं इसमें सीएमओ तेलंगाना और उनका निजी अकाउंट शामिल है। इसीलिए दिल्ली पुलिस की तरफ से उठाया गया सवाल अप्रासंगिक है। फेक वीडियो को अपलोड करने या साझा करने के लिए उनका या उनके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया गया।
इतने लोगों को जारी हुआ था समन
वहीं इससे पहले, दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने इस मामले के सिलसिले में 7 से 8 राज्यों के 16 व्यक्तियों को समन जारी किया था, ये समन आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 91 और 160 के तहत जारी किया गया था, इसमें संबंधित व्यक्तियों को जांच में शामिल होने और सबूत के रूप में प्रासंगिक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने के लिए कहा गया है।
अमित मालवीय ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
रविवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पुलिस ने अमित शाह का संपादित वीडियो फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में बीजेपी और गृह मंत्रालय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया था कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पूरे देश को तैयार रहना चाहिए।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची