बाल भवन में तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ 6 से

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाल भवन में तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ 6 से

धनेश प्रभाकर/ रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /- अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के तहत आगामी 6 दिसंबर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव स्थानीय बाल भवन में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने यहां इस विषय पर अधिकारियों की बैठक लेते हुए इन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विशेष पहल पर श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को जन-जन तक पहुचाने के लिए प्रतिवर्ष गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सब लोग इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाए। इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का रचनात्मक सहयोग लिया जाएगा। इस महोत्सव में संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन यज्ञ के साथ शुरूआत होगी और संगोष्ठी में शिक्षक वर्ग भाग लेगा। दूसरे दिन प्रशासनिक एवं पुलिस विभागों के लिए संगोष्ठी होगी। तीनों दिन सुबह 10 से सांय 6 बजे तक विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राज्य के ख्याति प्राप्त कलाकार और स्कूली विद्यार्थी गीता आधारित अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां देंगे। समापन अवसर पर अष्टादश श्लोकी गीता के श्लोकोच्चारण के साथ नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox