पानीपत में कृति सेनन के डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं-शादाब अली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पानीपत में कृति सेनन के डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं-शादाब अली

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत

मुंबई/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई है। मामले में पेशवा बाजीराव के वंशज शादाब अली ने पानीपत के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं।

ट्रेलर में कृति अर्जुन कपूर से कहती है, मैने सुना है जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं। विवाद इसी डायलॉग को लेकर है। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। इस फिल्म पर कहानी की चोरी का आरोप लगा था। इस बारे में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इससे पहले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चैधरी ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। फवाद चैधरी का कहना था कि पानीपत में मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ दिया गया है। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। जहां अर्जुन मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं तो वहीं संजय दत्त, अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox