बॉलीवुड गलियारों में चल रही विक्की कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की चर्चाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बॉलीवुड गलियारों में चल रही विक्की कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की चर्चाएं

कटरीना और विक्की कौशल

मुंबई/नजफगढ़ मैट्रो/- बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं. दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस समय न्यू ईयर के मौके पर एक दूसरे संग वक्त बिताना चाह रहे हैं. दोनों न्यू ईयर ईव पर हालिडे लेकर घूमने का मन बना रहे हैं.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना और विक्की बढ़ते वक्त के साथ अपनी बॉन्डिंग को और मजबूत कर रहे हैं. पहले दोनों साथ में कैप्चर होना एवॉइड करते थे. मगर अब उन्हें साथ घूमने में कोई ऐतराज नहीं है. दोनों ने इसके लिए नए साल को चुना है. बता दें कि विक्की और कटरीना ने ऑफिशियली अपने रिश्ते पर अभी तक कुछ भी नहीं बोला है मगर अलग-अलग रिपोर्ट्स में ये सामने आ रहा है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं.
एक करीबी सोर्स से ये भी सुनने में आया है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं. विक्की, कटरीना की खूबसूरती के कायल हैं और वे अपने दोस्तों से हरदम कटरीना की तारीफ करते रहते हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई के एक होटल में डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था. डिनर के बाद दोनों ने रेस्तरां के मालिक के साथ तस्वीर भी खिंचाई थी. दिवाली के मौके पर दोनों अपने एक करीबी दोस्त के यहां दोनों की शानदार बॉन्डिंग नजर आई थी जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की अफवाह तेज हो गई.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox