मानसी शर्मा / – धर्मशाला में जीत के बाद BCCIने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली है। भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद BCCIसचिव जय शाह ने एक पोस्ट जारी किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की, जो मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम होगा। 2022-23 सीज़न से शुरू होकर, ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।
जय शाह ने किया ऐलान
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घोषणा की, ‘मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित एथलीटों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि 2022-23 सीज़न से शुरू होकर, ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ टेस्ट मैचों के लिए मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में कार्य करेगी। 15 लाख रुपये तय हुआ है।
मैच फीस के अलावा जबरदस्त इंसेंटिव भी दिया जाएगा
बीसीसीआई ने एक सीज़न में सात या अधिक टेस्ट मैचों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रति मैच शुल्क मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, 50 फीसदी मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच कुल 30 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि इतने ही मैचों में टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच 15 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी से कम मैच खेलता है तो उसे कोई प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। केवल मैच फीस 15 लाख रुपये प्रति मैच होगी।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती