टेस्ट खिलाड़ियों पर अब होगी पैसों की बारिश, धर्मशाला जीत के बाद जय शाह का बड़ा ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टेस्ट खिलाड़ियों पर अब होगी पैसों की बारिश, धर्मशाला जीत के बाद जय शाह का बड़ा ऐलान

मानसी शर्मा / –  धर्मशाला में जीत के बाद BCCIने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली है। भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद BCCIसचिव जय शाह ने एक पोस्ट जारी किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की, जो मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम होगा। 2022-23 सीज़न से शुरू होकर, ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।

जय शाह ने किया ऐलान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घोषणा की, ‘मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित एथलीटों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि 2022-23 सीज़न से शुरू होकर, ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ टेस्ट मैचों के लिए मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में कार्य करेगी। 15 लाख रुपये तय हुआ है।

मैच फीस के अलावा जबरदस्त इंसेंटिव भी दिया जाएगा

बीसीसीआई ने एक सीज़न में सात या अधिक टेस्ट मैचों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रति मैच शुल्क मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, 50 फीसदी मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच कुल 30 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि इतने ही मैचों में टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच 15 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी से कम मैच खेलता है तो उसे कोई प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। केवल मैच फीस 15 लाख रुपये प्रति मैच होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox