क्या आप भी गर्मियों में खाते हैं प्याज का रायता? शरीर को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या आप भी गर्मियों में खाते हैं प्याज का रायता? शरीर को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

मानसी शर्मा / –  गर्मियां शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में रायता शामिल कर लेते हैं। आमतौर पर रायता बूंदी के साथ खाया जाता है लेकिन कई बार कई तरह की सब्जियां भी डाली जाती हैं। भारत में कई लोग रायते में प्याज डालकर खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, रायते में प्याजडालकर खाने पर आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। आयुर्वेद में रायते में प्याज डालकर सेवन करने के लिए मना किया गया है। चलिए जानते हैं, रायते में प्याज डालकर खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्किन पर हो सकता है रिएक्शन

दही और प्याज दोनों की तासीर अलग है। प्याज की तासीर गर्म है जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। अगर आप एक साथ अलग-अलग तासीर वाली चीजों का सेवन करेंगे तो आपकी स्किन पर इसका रिएक्शन हो सकता है। दही और प्याज का एक साथ सेवन से त्वचा संबंधी परेशानी जैसे खाज, दाद, खुजली, सोराइसिस, एग्जिमा और स्किन पर जलन का सामना करना पड़ सकता है।

पेट पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर आप प्याज और दही एक साथ खाते हैं, तो आपके पेट पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इससे पेट में जलन, दर्द और गैस जैसी परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, केवल प्याज ही नहीं दही के साथ कुछ और फूड्स के खाने से भी आयुर्वेद में मनाही की गई है। जैसे दूध और दही का एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन खराब हो सकता है और पेट में गैस, एसिडिटी और मतली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox