झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो परिवारों के बुझे चिराग, 2 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो परिवारों के बुझे चिराग, 2 की मौत

मानसी शर्मा / –  हरियाणा के झज्जर के गांव खातीवास के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवायाl

जानकारी अनुसार 27  वर्षीय मोहित पुत्र दयाकिशन और 26 वर्षीय पवन पुत्र राजपाल दोनों झज्जर के गांव एमपी माजरा के रहने वाले थे।दोनों मृतक झज्जर के गांव याकूपुर के पास फ्लिपकार्ट कंपनी में करीब एक साल से काम कर रहे थे और दोनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते थे और मृतक मोहित शादीशुदा था जिसका एक बेटा है और मृतक पवन अविवाहित था और मोहित और पवन दोनों अच्छे दोस्त थे और कंपनी में रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह घर लौटते समय हुए सड़क हादसे का शिकार।

बाइक सवार दो युवकों की मौत

दुजाना थाना से एएसआई जांच अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खातीवास गांव के पास मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर हुई है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार मोहित और पवन की मौत हुई है और जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया।

जल्द आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा- पुलिस

पुलिस ने इस मामले में मृतक पवन के पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज किया है और दोनों मृतकों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा l

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox