धर्मशाला टेस्ट में भारत की शानदार जीत, सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धर्मशाला टेस्ट में भारत की शानदार जीत, सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया

मानसी शर्मा / –  धर्मशाला टेस्ट में भारत की शानदार जीत हुई है। सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया है।रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को हरा दिया। भारत ने तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया।

इससे पहले सभी चारों मैच चौथे दिन तक गए थे। टीम इंडिया की ये जीत काफी ऐतिहासिक है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 112 साल बाद कोई टीम पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 की स्कोरलाइन से जीती है।

पूरी सीरीज कैसी रही?

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया था। तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम भारत को परेशानी में डाल सकती है। दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन भारत ने यह मैच जीत लिया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भारत को उस तरह की टक्कर नहीं दे पाई जिसकी उम्मीद थी।

तीसरे दिन अश्विन का कमाल

मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 473 रनों से पारी की शुरुआत की। भारतीय टीम अपने खाते में सिर्फ चार रन ही जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई। जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव को आउट कर टेस्ट में अपने 700 विकेट पूरे किए। इसके बाद शोएब बशीर ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया। भारत ने इंग्लैंड पर 259 रनों की बढ़त ले ली थी। यह बढ़त इंग्लैंड के लिए बहुत ज्यादा साबित हुई और उन्हें पारी से हार का सामना करना पड़ा।

पहली पारी में इंग्लैंड के लिए 4 विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 36वीं बार एक पारी में 5 विकेट लिए जबकि कुंबले ने 35 बार ऐसा किया था।

रोहित की जगह बुमराह ने कप्तानी संभाली        

रोहित की पीठ में अकड़न थी इसलिए वह मैदान पर नहीं आये। उनकी जगह बुमराह ने कप्तानी संभाली और पहला ओवर अश्विन को दिया। अश्विन ने पहले ही ओवर में बेन डकेट को आउट कर दिया। वह दो रन बनाने में सफल रहे। इस ऑफ स्पिनर का अगला शिकार जैक क्रॉली बने जो बिना खाता खोले आउट हो गए। अश्विन ने ओली पोप को भी अपना शिकार बनाया जो 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (2) भी अश्विन की फिरकी में फंस गए। अश्विन ने विकेटकीपर बेन फॉक्स (8) को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox