Taj Hotel में स्टाफ की घिनौनी करतूत, बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Taj Hotel में स्टाफ की घिनौनी करतूत, बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो

मानसी शर्मा /- सेक्टर-17 स्थित 5 स्टार होटल  में ठहरी जम्मू-कश्मीर की महिला का नहाते हुए वीडियो  बनाने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी के खिलाफ केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसे जांच के लिए सीएफएसएल भेज रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल से वीडियो बनाया गया है या नहीं.

आरोपी की पहचान होटलकर्मी (Hotel Staff) अंशुल के रूप में हुई है. रविवार को आरोपी कर्मचारी को जमानत मिल गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से महिला का वीडियो डिलीट कर दिया. मोबाइल की फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद साफ होगा की आरोपी ने वीडियो बनाया है या नहीं. सेक्टर-17 थाना पुलिस ने होटल के कमरे की ओर जाने वाले रास्ते और गैलरी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है ताकि यह पता लग सके कि शिकायतकर्ता महिला के कमरे में जाने वाला कोई और नहीं बल्कि पकड़ा गया आरोपी ही था.

पुलिस ने हाउसकीपिंग  में तैनात स्टाफ के बारे में पूछताछ की है कि घटना के वक्त किस कर्मचारी की ड्यूटी कहां थी. वहीं, सेक्टर-17 थाना पुलिस  का कहना है कि उनके पास इस केस में पर्याप्त सबूत हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox