दिल्ली स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा नीरज बवाना गैंग का शूटर,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा नीरज बवाना गैंग का शूटर,

-पूछताछ में खोले कई राज, नीरज बवाना व नवीन गैंग के मेंबरों को करता था फाइनेंशियल मदद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम को नीरज बवाना और नवीन गैंग के फरार चल रहे गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी बदमाश दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी है और इसके ऊपर अमन विहार सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धमकी देने, आर्म्स एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी इसके ऊपर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान साहिल के रूप में हुई है। जो नांगलोई के सुलेमान नगर किराड़ी का रहने वाला है। इसने राजौरी गार्डन के हैंगओवर क्लब में फायरिंग भी की थी।

स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इसके पास से सिंगल शॉट का पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आरोपी के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसपर एसीपी वेद प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, सतविंदर सिंह और संजीव कुमार की टीम ने इसके बारे में पता लगाना शुरू किया था। सूचना पर पुलिस टीम ने नारायणा इलाके में बस डिपो के पास ट्रैप लगाकर इसे रात में ट्रैप किया। जब यह अपने एसोसिएट से मिलने के लिए वहां पर पहुंचा था। हालांकि जैसे ही पुलिस टीम ने इसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा तो इसने पुलिस टीम पर अपने पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने मौका नहीं दिया। उसे वहीं पर तुरंत दबोच लिया गया। उसके पास हथियार बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग का एक्टिव मेंबर है। यह गैंग के दूसरे मेंबरों को फाइनेंशियल हेल्प पहुंचाता है। नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के मेंबर मुकेश उर्फ भोला का वह बहुत ही करीबी है। पुलिस के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित हैंगओवर क्लब में इसने पिछले 15 दिसंबर 2023 को अपने 6 साथियों के साथ फायरिंग की थी। उस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, बाकी उस समय से फरार चल रहे थे। अब साहिल की  
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox