
इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- आजादी के बाद से हमेशा ही भारत-पाकिस्तान का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान की आर्थिक हालत भी किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान के हुकमरान आए दिन किसी न किसी देश के सामने मदद के लिए हाथ फैलाते ही दिखाई पड़ते है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन पाकिस्तान अब भी जमीन से नहीं उठा है। नवाज शरीफ बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, ’हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम अब तक जमीन से उठ भी नहीं पाए हैं। यह इस तरह से नहीं चल सकता। हम अपने पतन के लिए खुद जिम्मेदार रहे हैं, अन्यथा यह देश एक अलग जगह पर पहुंच गया होता।’
यह सब विकास किए गए
शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2013 में देश बिजली की भारी लोड शेडिंग का सामना कर रहा था। तब हमने आकर इसे खत्म किया। पूरे देश से आतंकवाद को खत्म किया। इसके अलावा कराची की शांति बहाल की, राजमार्गों का निर्माण हुआ, सीपीईसी आया और विकास एवं समृद्धि का एक नया युग शुरू हुआ।
तीन बार सत्ता से बाहर
रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ को तीन बार (1993, 1999 और 2017 में) सत्ता से बाहर किया गया था।
इस्लामाबाद में महंगाई बढ़ी
पाकिस्तान में मौजूदा संकट के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए इस पर शरीफ ने कहा, ’हमने खुद को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। 2014 में हमारी सरकार के दौरान महंगाई कम थी और आबपारा में दो पाकिस्तानी रुपये में एक रोटी मिलती थी, जो अब 30 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है।’
फर्जी मामले दर्ज
उन्होंने दावा किया कि उनके, मरियम और पीएमएल-एन के अन्य नेताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने केवल तीन सुनवाइयों में दो मामलों में दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था।
महिलाओं की भागीदारी जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर देश विकसित होना चाहता है तो वह महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दे। उन्हें लगता है कि महिलाओं को विकास के लिए बराबर की भागीदार बनना होगा, महिलाओं को भी आगे बढ़कर पुरुषों के साथ इस देश की सेवा में काम करना होगा।





More Stories
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन