पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने फिर की भारत की तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने फिर की भारत की तारीफ

-बोले- हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए और हम जमीन से नही उठ पा रहे

इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- आजादी के बाद से हमेशा ही भारत-पाकिस्तान का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान की आर्थिक हालत भी किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान के हुकमरान आए दिन किसी न किसी देश के सामने मदद के लिए हाथ फैलाते ही दिखाई पड़ते है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन पाकिस्तान अब भी जमीन से नहीं उठा है। नवाज शरीफ बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, ’हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम अब तक जमीन से उठ भी नहीं पाए हैं। यह इस तरह से नहीं चल सकता। हम अपने पतन के लिए खुद जिम्मेदार रहे हैं, अन्यथा यह देश एक अलग जगह पर पहुंच गया होता।’

यह सब विकास किए गए
शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2013 में देश बिजली की भारी लोड शेडिंग का सामना कर रहा था। तब हमने आकर इसे खत्म किया। पूरे देश से आतंकवाद को खत्म किया। इसके अलावा कराची की शांति बहाल की, राजमार्गों का निर्माण हुआ, सीपीईसी आया और विकास एवं समृद्धि का एक नया युग शुरू हुआ।

तीन बार सत्ता से बाहर
रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ को तीन बार (1993, 1999 और 2017 में) सत्ता से बाहर किया गया था।

इस्लामाबाद में महंगाई बढ़ी
पाकिस्तान में मौजूदा संकट के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए इस पर शरीफ ने  कहा, ’हमने खुद को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। 2014 में हमारी सरकार के दौरान महंगाई कम थी और आबपारा में दो पाकिस्तानी रुपये में एक रोटी मिलती थी, जो अब 30 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है।’

फर्जी मामले दर्ज
उन्होंने दावा किया कि उनके, मरियम और पीएमएल-एन के अन्य नेताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने केवल तीन सुनवाइयों में दो मामलों में दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था।

महिलाओं की भागीदारी जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर देश विकसित होना चाहता है तो वह महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दे। उन्हें लगता है कि महिलाओं को विकास के लिए बराबर की भागीदार बनना होगा, महिलाओं को भी आगे बढ़कर पुरुषों के साथ इस देश की सेवा में काम करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox