
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साई राज रंकी रेड्डी को मिलेगा। जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ-साथ 26 खिलाड़ियों नामित किया गया है। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने की है। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी
1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
6. आर वैशाली (शतरंज)
7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
13. पवन कुमार (कबड्डी)
14. रितु नेगी (कबड्डी)
15. नसरीन (खो-खो)
16. पिंकी (लॉन बाउल्स)
17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
18. ईशा सिंह (शूटिंग)
19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
21. सुनील कुमार (कुश्ती)
22. अंतिम (कुश्ती)
23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा