भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी की कराची में हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी की कराची में हत्या

मानसी शर्मा /-  पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का सफाया हो गया है। भारत के मोस्ट वांटेड और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान की कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हंजला 2016 में पंपोर में CRPFके काफिले पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 22 जवान घायल हो गए थे।

इतना ही नहीं हंजला ने साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSFके काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए थे जबकि 13 बीएसएफ जवान घायल हो गए थे। इस हमले की जांच एनआईए ने की थी और 6 अगस्त 2015 को आरोप पत्र दायर किया गया था। इन दोनों हमलों में हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकवादियों को निर्देश दे रहा था।

हंजला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा इलाके में आत्मघाती हमलों को अंजाम देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हंजला को पीओके में लश्कर के कैंप में नए भर्ती हुए आतंकियों, खासकर उन आतंकियों को गुमराह करने के लिए भेजा गया था जो भारत में घुसपैठ कर आतंकी हमले करने वाले थे। अदनान को लश्कर का संचार विशेषज्ञ भी कहा जाता था।

हंजला की मौत को लश्कर चीफ हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान लश्कर चीफ हाफिज का बेहद करीबी था। 2-3 दिसंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने 4 गोलियां मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। कड़ी सुरक्षा के बीच अदनान की हत्या कर दी गई।खबरों के मुताबिक, अदनान अहमद को उनके सुरक्षित घर के बाहर गोली मारी गई, गोली लगने के बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गुपचुप तरीके से कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया। 5 दिसंबर को उनका निधन हो गया। इसे हाफिज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हंजला ने हाल ही में अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची स्थानांतरित कर दिया था।

पाकिस्तान में छुपे दुश्मन एक-एक कर हो रहे ढेर

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में इस तरह से आतंकियों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, इजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर जैसे कई आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था।

इतना ही नहीं हाल ही में मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई। लतीफ़ की सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लतीफ 2016 में पठान कोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। वह स्टेशन पर हमला करने वाले चार आतंकियों को पाकिस्तान से निर्देश दे रहा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox