ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से नहीं अब सीएसके से खेलते आ सकते नज़र, चेन्नई सुपर किंग्स तिजोरी कर सकती खाली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से नहीं अब सीएसके से खेलते आ सकते नज़र, चेन्नई सुपर किंग्स तिजोरी कर सकती खाली

मानसी शर्मा /- आईपीएल 2024 का 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि ऋषा पंत अब दिल्ली से नहीं सीएसके से खेलते नजर आ सकते हैं। इस बार के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स उनके  लिए तिजोरी खाली कर सकती है। ऐसा इसलिए कि उनको माही के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार भी रिटेन किया है। वह एक बार फिर यलो जर्सी में कहर ढाते नजर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2024 एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा, इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग से भी सन्यास ले लेंगे।  क्योंकि माही के जाने के बाद सीएसके को उनका रिप्लेसमेंट तो चाहिए। इसलिए सीएसके दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत के पीछे जा सकती है। इसकी वजह है कि ऋषभ माही का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट होंगे। वह उन्हीं की तरह खेलते और सोचते हैं।

देखा जाए तो भारतीय टीम में भी कहीं हद तक यही देखने को मिला। जब एमएस धोनी रिटायर हुए थे तो उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत ने ही ली थी। ऐसे में पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दास गुप्ता को लगता है कि सीएसके  ऋषभ को अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश कर सकती है। दीप दास गुप्ता ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा, ‘सरप्राइज होने वाली बात नहीं है अगर वे आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ लेते हैं। एमएस धोनी और ऋषभ पंत काफी करीब हैं। जाहिर है, ऋषभ एमएस को पसंद करता है, और एमएस भी उसे बहुत पसंद करता है। वे एक साथ काफी समय बिताते हैं। उनका संबंध और ऋषभ की सोच एमएस से बहुत समान है, यह देखते हुए कि वह बहुत एग्रेसिव और पॉजिटिव है। वह हमेशा जीतने की बात करते हैं।’

https://twitter.com/DeepDasgupta7/status/1730972919311004077?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730972919311004077%7Ctwgr%5Ed9eac78f09453d3e29dd05e0cab2ca6a2fd7d4ee%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fchennai-super-kings-can-go-for-rishabh-pant-ipl-2025-replacement-ms-dhoni-said-deep-das-gupta%2Farticleshow%2F105704128.cms

बता दें कि ऋषभ पंत पिछले साल कार हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह अब तक रिकवरी फेज में ही है। हालांकि उम्मीद है कि आईपीएल 2024 से पहले पंत फिट हो जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox