सीएम योगी ने 8 मजदूरों से की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम योगी ने 8 मजदूरों से की मुलाकात

मानसी शर्मा /- सिल्कयारा में 17 दिनों के बाद सकुशल बाहर निकाले गए मजदूरों से आज यूपी के सीएम योगी ने मुलाकात की। साथ ही उत्तर प्रदेश के श्रमिक से लखनऊ में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इसको लेकर सीएम योगी ने एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि केंद्र और उत्तराखण्ड सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि सभी श्रमिक जन सुरक्षित अपने परिजनों के साथ हैं। प्रदेश वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार और उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से धन्यवाद!

सीएम योगी ने मजदूरों से की मुलाकात

दरअसल उत्तरकाशी में 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया। बाहर निकालते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि डॉक्टर ने सभी मजदूरों की सेहत को बिलकुल ठीक बताया। एक रात अस्पताल में गुजारने के बाद सभी को ऋषिकेश एम्स में ले जाया गया। जहां उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया।

17 दिनों बाद 41 मजदूर निकले बाहर

इस सुरंग में 8 राज्यों के 41 मजदूर फंसे हुए थे। जो अब अपने-अपने घर जा चुके है। इस बीच सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के मजदूरों से मुलाकात की और भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इसके अलावा सभी मजदूरों को सीएम धामी ने अस्पताल में ही एक-एक लाख का चेक दिया था।

इस वजह से सुरंग में फंसे थे मजदूर

बता दें कि दिवाली के एक रात पहले सुरंग का काम शुरू किया गया। लेकिन सुरंग से पहले वहां पर रखे मंदिर को हटा दिया था। जिसके बाद पहाड़ों के राजा बाबा बौखनाथ नाराज हो गए और सुरंग में काम कर रहे सभी मजदूर अंदर ही फंस गए। 17 दिनों से हर नामुमकिन कोशिश की गई। लेकिन कोई काम नहीं आई। हालांकि जब इस गलती का एहसास हुआ तो सुरंग के बाहर ही मंदिर बनाया गया और रोजाना पूजा की गई।

रोजाना पूजा से बाबा बौखनाथ खुश हुए। जिसके बाद 17वें दिन मजदूर बाहर निकाले गए। इसके बाद धामी ने सुरंग के बाहर ही बाबा बौखनाथ का भव्य मंदिर बनवाने की ऐलान किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox