मानसी शर्मा /- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिच के बाद अब अपना जलवा राजनीति के मैदान में भी दिखाएंगे। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कैप्टन कूल बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। ये मुलाकात सिर्फ एक संयोग बताई जा रही है। दरअसल, अमित शाह रांची आने वाले हैं जिनके आगमन के लिए बीजेपी ने एयरपोर्ट पर मौजूद थे इस दौरान धोनी भी एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे। जहां धोनी की बीजेपी के इन तीन नेताओं से मुलाकात हो गई।
चर्चाओं का बाजार हो गया गर्म
जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उन्हें पॉलिटिक्स ज्वाइन करने का सबसे पहला ऑफर बीजेपी के तरफ से दिया गया था।
सबकुछ धोनी पर निर्भर
महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड बीजेपी इकाई की तरफ से यह ऑफर दिया गया था। उस दौरान भाजपा नेता सांसद संजय सेठ ने कहा था कि धोनी चाहेंगे तो उनसे रांची आने पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा था कि धोनी की इच्छा पर ही सबकुछ निर्भर करता है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस