ममता बनर्जी को हराना भाजपा के बस की बात नहीं : शफीकुर्रहमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता बनर्जी को हराना भाजपा के बस की बात नहीं : शफीकुर्रहमान

मानसी शर्मा /- गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के लिए 29 नवंबर को पहुंचे थे। यहां उन्होंने CAA लागू करने को लेकर सीएम ममता बनर्जी को ऐसी चुनौती दी थी, जिस पर पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई। शाह ने कहा था कि हर हाल में CAA लागू होगा और इसे कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ कर बीजेपी सरकार बनाने का आह्वान भी किया था। अब, इस पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रतिक्रिया दी है। बर्क ने कहा है कि ममता को हराना भाजपा के बस की बात नहीं है।

मुसलमान ममता के साथ हैं  
संभल से सांसद शफीकुर्रहमान ने सीएम ममता बनर्जी की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीएम बनर्जी को बीजेपी नहीं हरा सकती है। मुसलमान ममता के साथ हैं।‌ बंगाल में पहले भी ममता बनर्जी बीजेपी को हरा चुकी हैं।

अमित शाह पर कसा तंज
सपा सांसद ने अमित शाह की ओर से नागरिकता संशोधित अधिनियम लागू करने की चुनौती पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सीएए लागू करना आसान काम नहीं है। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ है। विपक्ष नहीं चाहता है कि सीएए लागू हो।

सीएए पर फिर चर्चा तेज
बंगाल दौरे पर पहुंचे शाह ने नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा था कि इसे कोई भी रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इसे रोक पाना ममता बनर्जी के बस की बात नहीं है। मोदी सरकार इसे लागू करके रहेगी। यह देश का कानून है और ममता बनर्जी या कोई भी इसे रोक नहीं पाएगा। शाह से पहले गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी ने भी पश्चिम बंगाल में ही कहा था कि सीएए के तहत मार्च 2024 तक नियम तय कर लिए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox