नजफगढ़ मेट्रो न्यूज /महाराष्ट्र /मानसी शर्मा – 15 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा था जिससे कुछ इलाकों में लगातार तनाव चल रहा है । आपको बता दे की देश के महापुरुष के बारे में भी कई अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसके बाद दो समुदायों के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है । देश के कई इलाकों में कुछ धार्मिक जगह पर पथराव भी किए गए हैं ।

महाराष्ट्र में एक बार फिर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी है जानकारी के अनुसार सतारा जिले में दो समुदायों के बीच जमकर पत्र हुआ है इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना भी सामने आई है । यह सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भारी बल का प्रयोग कर लोगों को हटाया गया इसके साथ ही कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है इस घटना के बाद से ही पुलिस ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और इसी के साथ इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
आपको बता दे कि इससे पहले महाराष्ट्र के अकोला जिले में भी हिंसा भड़की थी । शेवगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी इस हिंसा में पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किए गए थे जिसमें की चार पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया गया था । इसी के साथ पुलिस ने हिंसा में शामिल 32 लोगों को हिरासत में ले लिया था ।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई