महाराष्ट्र के  सतारा  इलाके में फिर एक बार भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं की गई बंद एक व्यक्ति घायल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र के  सतारा  इलाके में फिर एक बार भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं की गई बंद एक व्यक्ति घायल 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज /महाराष्ट्र /मानसी शर्मा – 15 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा था जिससे कुछ इलाकों में लगातार तनाव चल रहा है । आपको बता दे की देश के महापुरुष के बारे में भी कई अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसके बाद दो समुदायों के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है । देश के कई इलाकों में कुछ धार्मिक जगह पर पथराव भी किए गए हैं ।  

महाराष्ट्र में एक बार फिर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी है जानकारी के अनुसार सतारा जिले में दो समुदायों के बीच जमकर पत्र हुआ है इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना भी सामने आई है । यह सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भारी बल का प्रयोग कर लोगों को हटाया गया इसके साथ ही कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है इस घटना के बाद से ही पुलिस ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और इसी के साथ इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।  

आपको बता दे कि इससे पहले  महाराष्ट्र के अकोला जिले में भी हिंसा भड़की थी । शेवगांव  में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी इस हिंसा में पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किए गए थे जिसमें की चार पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया गया था । इसी के साथ पुलिस ने हिंसा में शामिल 32 लोगों को हिरासत में ले लिया था ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox