नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय प्रशिक्षक है राष्ट्रीय निर्णायक पंकज सिंह को भारतीय सॉफ्टबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। पंकज सिंह पूर्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं में समय-समय पर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। पंकज सिंह के राष्ट्रीय कोच नियुक्त किये जाने पर देश के सॉफ्टबॉल संगठनों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
आगामी 22 से 28 जून तक जापान व कोच्चि में होने वाली एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के सीनियर एवं जूनियर भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त हुए पंकज सिंह आई. सी. एम. आर. (एन.आई.एम.आर.) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार में कार्यरत है एवं गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय प्रशिक्षक है राष्ट्रीय निर्णायक भी है एवं पूर्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे हैं। पंकज सिंह ने कोच के रूप में देश को समय-समय पर अनेकों अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। पंकज सिंह ने सरकार के इस फैसले पर आभार जताते हुए कहा कि वह देश के गौरव कम नही होने देंगे।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार