चोरी के आरोपी ने नजफगढ़ थाने की हवालात में की खुदकुशी, पुलिस में हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चोरी के आरोपी ने नजफगढ़ थाने की हवालात में की खुदकुशी, पुलिस में हड़कंप

-हवालात में खिड़की से फंदा लगा की आत्महत्या, 7 जून को चोरी के दो मामलों में शामिल होने के आरोप में किया था गिरफ्तार,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के नजफगढ़ थाने में चोरी के आरोप में हवालात में बंद एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली। आरोपी शेख अब्दुल्ला जामिया नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। हवालात में आत्महत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित कर लिया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।  
                   इस मामले में द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि बुधवार की रात नजफगढ़ थाने में लॉकअप में बंद एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आरोपी को सात जून को सुबह चोरी के दो मामलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी की पहचान शेख अब्दुल्ला के रूप में हुई है जो जामिया नगर का रहने वाला है और उसकी उम्र 23 साल है। पुलिस ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित कर लिया है जिसके आधारपर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस मीडिया को ज्यादा जानकारी देने से बच रही है और अभी तक यह भी नहीं बताया गया है की द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने नजफगढ़ थाने के कितने पुलिसकर्मियो के खिलाफ करवाई की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox