उत्तर पूर्वी जिला एएटीएस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर पूर्वी जिला एएटीएस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

-उत्तर पूर्वी जिला एएटीएस टीम की वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही, 8 दोपहिया वाहन बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर पूर्वी जिला में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर वाहन चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए एएटीएस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आठ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर उर्फ फैजल और धीरज के रूप में हुई है। समीर पर चोरी, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के 17 मामले दर्ज हैं। धीरज के खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज है।
                  उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि एएटीएस टीम को दो वाहन चोरों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और चोरों को गिरफ्तार करने के लिए मीत नगर फ्लाईओवर के नीच यू-टर्न के पास जाल बिछाया गया। सूचना मिली कि दो लोग बाइक पर लोनी रोड गोल चक्कर की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने उनकी बाइक को जांच के लिए रोका। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन ने पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उनके पास बाइक से संबंधित कोई कागजात उनके पास नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि यह बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आंबेडकर कालेज के पास, गामड़ी रोड पर जल बोर्ड के जलाशय और नंद नगरी स्थित सी-दो ब्लाक में पोस्ट आफिस के पीछे व अन्य जगहों से सात चोरी के दोपहिया वाहनों को बरामद किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox