पार्षदों की शिकायत पर महापौर ने भ्रष्ट जेई पर कसी नकेल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पार्षदों की शिकायत पर महापौर ने भ्रष्ट जेई पर कसी नकेल,

-एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- रिश्वत न देने पर लोगों के घरों को तोड़ने की धमकी देने वाले जेई पर आखिर दिल्ली की निगम महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त को एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और उसके सहयोगियों सहित भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। दरअसल निगम को भ्रष्टाचार मुक्त निकाय बनाने के लिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉ ओबरॉय ने कहा कि शाहदरा नॉर्थ के कई पार्षदों ने जेई और उसके सहयोगियों द्वारा खुलेआम रिश्वत लेने की शिकायत की थी। पार्षदों ने कहा था कि जेई के सहयोगी खुद को एमसीडी अधिकारी बता रहे हैं। रिश्वत न देने पर लोगों को उनके घरों को तोडऩे की धमकी दे रहे हैं।
                 दरअसल महापौर ने निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में शुक्रवार को शाहदरा उत्तर और दक्षिण जोन के पार्षदों के साथ स्थानीय मुद्दों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कई पार्षदों ने जेई के खिलाफ शिकायत की। मेयर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। हम किसी भी अधिकारी को दिल्लीवासियों को परेशान नहीं करने देंगे। भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाने वाले  प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त शाहदरा नॉर्थ व साउथ के पार्षदों ने क्षेत्र में अतिक्रमण, डार्क स्पॉट, सफाई कमज़्चारियों की कमी, संसाधनों की कमी, बारात घर और पार्कों के रखरखाव, आवारा पशुओं की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, खुली नालियां, अवैध मीट की दुकानें, अवैध पार्किंग आदि समस्या के बारे में बताया। मेयर ने इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox