रिंकू शर्मा के हत्यारों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद का दिल्ली सरकार पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रिंकू शर्मा के हत्यारों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद का दिल्ली सरकार पर हमला

-सिर्फ दो साल जेल में रहने के बाद जिहादी हत्यारों को जमानत मिल गई, पूछा ये रिश्ता क्या कहलाता है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- रामभक्त बजरंगी रिंकू शर्मा के जिहादी हत्यारों को दो साल जेल में रहने के बाद दिल्ली सरकार के सरकारी वकीलों की सहानुभूति के चलते जमानत मिल जाने का विरोध करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसमें जंतर मंतर पर आक्रोशित बजरंगियों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रिंकू शर्मा की जघन्य हत्या की पूरे देश में कड़ी प्रतिक्रिया आई है, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया लेकिन उन्हें सजा सुनाने की बजाय जमानत दे दी गई। न्यायालय में सारे साक्ष्य होते हुए भी जिहादियों के दिल्ली सरकार के मौन समर्थन के कारण हत्यारों को सहानुभूति प्रदर्शित करते हुए जमानत मिल जाती है और वो बाहर आकर गवाहों को धमकाते है, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है ?
                   उन्होंने कहा कि जिस निर्ममता से रिंकू की हत्या हुई, उसने पूरे समाज को झकझोर दिया। राम का नाम लेने के कारण जिहादियों ने उसकी हत्या कर दी जबकि उसी जिहादी की भाभी को हस्पताल में खून भी रिंकू ने दिया था। ये वही क्षेत्र है जहां पाकिस्तान वाली गली अपने पते में लिखकर समान मंगवाया जाता है। जेल में बैठे हुए जिहादियों के परिवार वालों द्वारा गवाहों को धमकाया जाता है। उन्हीं जिहादियों को दिल्ली सरकार के मौन समर्थन के कारण दो साल जेल में रह चुके हैं तो कानून का दुरुपयोग करके जमानत दिला दी जाती है।
                    ऐसे जघन्य अपराध में अगर जिहादियों को ऐसे ही जमानत मिलती रही तो रिंकू शर्मा को न्याय कैसे मिलेगा। समाज में आक्रोश बढ़ना स्वाभाविक है। इसी आक्रोश के कारण आज आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आए है। उन्होंने कहा हमारी दिल्ली सरकार से मांग है कि वो जिहादियों का मौन समर्थन करना बंद करे, क्योंकि इनके समर्थन के कारण ही जिहादियों द्वारा ऐसी अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कभी दिल्ली सरकार दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर के पक्ष में बयान जारी करती है और बाद में अदालतों में सरकारी वकील उनको सजा दिलाने की बजाय उनको बचाने में लगे होते है। हमारी केंद्र सरकार से भी मांग है की दिल्ली पुलिस को सक्षम सरकारी वकील नियुक्त करने की अनुमति मिलनी चाहिए नही तो पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के बावजूद अपराधी आसानी से जमानत पर छूट रहे है और निर्भीक होकर संज्ञेय अपराध कर रहे है। हमारी केन्द्र सरकार से यह भी मांग है कि दिल्ली में 4 स्थानों पर लगातार गम्भीर जिहादी आक्रमण हो रहे हैं। ये स्थान है जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, संगम विहार और जाफराबाद इन स्थानों पर पुलिस की मदद के लिए स्थाई तौर पर सुरक्षा बलों की टुकडी नियुक्ति की जाये। दिल्ली में लगातार बाल अपराधी संगीन अपराध कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद की मांग है कि बाल अपराधियों की कानूनी आयु कम की जाये।
               आज के प्रदर्शन में दिल्ली प्रांत से जगजीत सिंह गोल्डी, अशोक गुप्ता, तोताराम आदि और रोहिणी जिला से ज्योति शर्मा, मनोज झा, मनु शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox