बांसुरी स्वराज को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सक्रिय राजनीति में हुई एक्टिव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांसुरी स्वराज को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सक्रिय राजनीति में हुई एक्टिव

-पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी है बांसुरी स्वराज, बनाया दिल्ली भाजपा के कानूनी विभाग का सह-संयोजक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली भाजपा के कानूनी विभाग के सह-संयोजक के नियुक्त किया गया है। अपनी इस नियुक्ति के साथ की बांसुरी स्वराज ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने की नियुक्ति
बांसुरी स्वराज की को यह नई जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव द्वारा दी गई है। सचदेव ने कहा कि बांसुरी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बारे में निश्चिंतता की कमी थी कि वह अपनी राजनीतिक शुरुआत कब करेंगी। इसके साथ ही बांसुरी को चुनाव लड़ने के लिए जल्द ही टिकट दिया जाएगा।

कौन है बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी है। बांसुरी ने 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में दाखिला लिया और कानूनी पेशे में उन्हें 16 साल का अनुभव प्राप्त है। बांसुरी ने अंग्रेजी साहित्य में बीए के साथ वारविक विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और साथ ही लंदन में बीपीपी लॉ स्कूलों में कानून का अध्ययन किया। उन्होंने सेंट कैथरीन कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ स्टडीज की डिग्री हासिल की है। बांसुरी एक अनुभव प्राप्त वकील है, जिन्होंने विभिन्न न्यायिक मंचों पर विवादास्पद  मुकदमेबाजी में कई हाई- प्रोफाइल मुकदमो का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पेशेवर पोर्टफोलियो में अनुबंध, रियल एस्टेट, कर, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के साथ-साथ कई अपराधिक मुकदमो से जुड़े विवादों से निपटने का अनुभव प्राप्त है।

नियुक्ति के बाद बांसुरी ने पार्टी को दिया धन्यवाद
बांसुरी स्वराज ने कानूनी विभाग के संयोजक अपनी नियुक्ति के लिए पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, लोगों के लिए सक्रिय रूप से काम करने और पार्टी की सेवा को मौका देने के लिए मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox