लोकसभा व राज्यसभा में काले कपड़े पहनकर पंहुचें विपक्षी सांसद, जता रहे विरोध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा व राज्यसभा में काले कपड़े पहनकर पंहुचें विपक्षी सांसद, जता रहे विरोध

-राहुल की सांसदी छिनने पर सड़कों पर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, खरगे ने की जेपीसी की मांग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पिछले कई दिन से संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। सोमवार को एक बार फिर लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा और विपक्ष के सांसद आपस में उलझ गए। हालांकि, काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्ष के सांसदों ने इस बार दोनों सदनों में राहुल गांधी की सजा और उन्हें लोकसभा से अयोग्य करार दिए जाने के मुद्दे को उठाया। साथ ही अदाणी मामले पर जेपीसी की मांग पर भी अड़े रहे। इस दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर पर्चे भी फेंके। इसके बाद जहां लोकसभा शाम 4 बजे तक तो वहीं राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

खरगे बोले- अदाणी मुद्दे पर जेपीसी चाहते हैं हम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कानून को अगर हाथ में लिया जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, किसी को बोलने की आज़ादी नहीं रहेगी और इसलिए हम ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी आज जो इतना बड़ा आदमी बन गया है उसपर सरकार क्यों चुप है, हम इस मुद्दे पर जेपीसी चाहते हैं।

कांग्रेस के धरने में कौन-कौन शामिल?
संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विपक्ष के धरने में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के कई सांसद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टी आर बालू, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एनके प्रेमचंद्रन और कुछ अन्य नेता शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहन कर रहे प्रदर्शन
कांग्रेस और विपक्ष के कुछ सांसदों ने सोमवार को काले कपड़े पहनकर राहुल की सदस्यता जाने और अदाणी मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे काले कुर्ते में और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी इसी वेशभूषा में दिखीं। वहीं राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष ने राहुल गांधी-अदाणी मुद्दे को लेकर तैयार की रणनीति
कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने की पृष्ठभूमि और अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर सरकार को घेरने के लिए आगे की रणनीति पर सोमवार को चर्चा की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox