नीलम कृष्ण पहलवान दिल्ली में सबसे ज्यादा मतो से होंगी विजयी- प्रवेश वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीलम कृष्ण पहलवान दिल्ली में सबसे ज्यादा मतो से होंगी विजयी- प्रवेश वर्मा

-बाहुबली कृष्ण पहलवान ने प्रवेश वर्मा को बताया दिल्ली का आने वाले सीएम -अपने भाषण से ग्रामीण एकता को एक सूत्र में पिरो गये नीलम व कृष्ण पहलवान

दिचाऊं कलां/नजफगढ़/- रविवार को पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा एमसीडी चुनाव प्रचार के दौरान दिचाऊं गांव में पंहुचे। इस मौके पर उन्होने न केवल भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान के पक्ष में वोट मांगे बल्कि अपने भाषण में यह भी दावा किया कि नीलम कृष्ण पहलवान पूरी दिल्ली में एमसीडी चुनावों में नीलम कृष्ण पहलवान सबसे ज्यादा मतो से विजयी होंगी। वहीं कृष्ण पहलवान ने गांव की सरदारी के निर्णयों को सर्वोपरी बताते हुए कहा कि अगर वह या उनका कोई परिजन चुनाव नही लड़ रहा होगा तो सरदारी मेरे दुश्मन को भी वोट देने का फैसला करेगी तो सबसे पहले मैं वोट कंरूगा। इस मौके पर पूरे गांव की सरदारी ने एक स्वर में नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन देने की घोषणा की और भारी मतो से विजयी बनाने का आश्वासन भी दिया।


            रविवार को दिचाऊं गांव की चौपाल में हुई महापंचायत में सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में भाजपा आलाकमान ने उन्ही को टिकट दिया जिनके लिए उन्होने कहा था लेकिन जब नीलम कृष्ण पहलवान की बात आई तो गृहमंत्री अमित शाह जी ने उनसे पूछा था कि नीलम का क्या रहेगा तो मैने कहा था कि नीलम दिल्ली में नया इतिहास रचेगी और सबसे ज्यादा मतो से जीत दर्ज करेगी। उन्होने कहा कि वह जब कई बार नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह से मिले थे लेकिन हर बार भरत सिंह नजफगढ़ के विकास की ही बात करते थे और अब नीलम जी भी उनसे नजफगढ़ के विकास पर ही ज्यादा बात करती है। अर्थात् भरत सिंह परिवार ने हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के बारे में ही सोचा है। उन्होने पंचायत में गांव की सरदारी से नीलम का पूर्ण समर्थन करने की अपील की।


            वहीं कृष्ण पहलवान ने पंचायत में अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने अपने गांव की सरदारी व क्षेत्र के गणमान्यों का हमेशा मान रखा है। भरत सिंह परिवार ने विधायक व पार्षद रह कर हमेशा आम जन की भलाई व क्षेत्र के विकास के लिए ही काम किया है। उन्होने ग्रामीण एकता की मिसाल को बढ़ावा देते हुए कहा कि अगर वह या उनके परिवार का कोई सदस्य मान लो चुनाव नही लड़ रहा है और गांव की सरदारी उन्हे उनके दुश्मन को वोट देने के लिए भी आदेश करेगी तो वह सबसे पहले अपना वोट देंगे और सरदारी का फैसला सर्वोपरी रखेंगे। उनके इसी बयान ने लोगों को गदगद कर उनका दिल जीत लिया और ग्रामीणों ने एक स्वर में नीलम कृष्ण पहलवान, कृष्ण पहलवान व भरत के लिए नारों की झड़ी लगा दी और नीलम कृष्ण पहलवान को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होने सांसद प्रवेश वर्मा को दिल्ली का अगला सीएम बताते हुए कहा कि स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा ने आम जनता से जुड़ने का जो मुकाम हासिल किया था आज प्रवेश वर्मा ने भी वह मुकाम हासिल कर लिया है। आज दिल्ली को ऐसे ही नेता व नेतृत्व की जरूरत है।


           पंचायत के समापन के दौरान नीलम कृष्ण पहलवान ने सभी का आर्शाीवाद लिया और कहा कि दिचाऊं गांव ने हमेशा भरत सिंह परिवार का साथ दिया है, इम गांव का यह अहसान कभी नही भूलेंगे। इस पर गांव की सरदारी ने कहा कि नीलम तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox