बवाना/नई दिल्ली/- हमारे सैनिक त्यौहारों के समय देश की रक्षा में खड़े होते और अकसर त्यौहार अपने परिवार के साथ नही मना पाते। सैनिकों को परिवार की कमी महसूस ना हो इसलिए हमारा देश हमारे जवान ट्रस्ट ने सैनिकों के बीच जाकर दिपावली का त्यौहार मनाया। ट्रस्ट ने अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर सबसे पहले शहीद सैनिकों के नाम के दीए जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की बाद में सैनिकों भाईयो को मिठाई देकर बड़ी ही धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया।
इस कार्यक्रम में “हमारा देश हमारे जवान“ की सचिव भावना शर्मा, 2 आईसी तस्लीमा मैम, सहायक कमांडेंट जीवन और यूनिट के सभी जवानों ने भाग लिया। इस मौके पर ट्रस्ट ने देशवासियों से अपील की हमेशा सैनिकों के साथ खड़े रहे और उनका परिवार बनकर उनका सम्मान करे क्योंकि सैनिक आप लोगो के परिवार की रक्षा के खातिर कभी छुट्टी नहीं लेता तो इसलिए हर त्योहारों में देशवासियों की जिम्मेदारी है की वह सैनिकों को महसूस करवाए की एक परिवार हमेशा उनके साथ उनके आस पास ही है।

ट्रस्ट की सचिव भावना शर्मा ने “हमारा देश हमारे जवान“ ट्रस्ट की तरफ़ से 2 आईसी तस्लीमा मैम, डिप्टी सहायक कमांडेंट दलबीर सिंह ,सहायक कमांडेंट जीवन और यूनिट के सभी जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब हमारी शान है हम सब आपसे बहुत प्यार करते है आप सब हमे सुरक्षित रखते है जिसके लिए हम पूरे भारत के लोग हमेशा आपके कर्जदार रहेगा।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!