
नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिचाऊं कलां वार्ड की पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री नीलम कृष्ण पहलवान ने प्रदुषण रहित व सुरक्षित दीवाली मनाने का आहवान करते हुए क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव दीवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा व भाई दूज की सभी को शुभ कामनाऐं दी।
दीपोत्सव के मौके पर श्रीमति नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हमारे त्यौहार हमारी समृद्ध परंपरा की निशानी है। इसलिए हम सब को मिलकर इन्हे हर्षोंल्लास के साथ मनाना चाहिए। लेकिन हमे अपनी खुशी को अपने तक सीमित ना रखते हुए अपने परिवार, आस-पड़ोस व पूरे समाज के साथ बांटना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें। अपने पर्यावरण को बचाने के लिए दीवाली के मौके पर पौधारोपण करें व अपने आसपास के पेड़ों को बचाने के लिए सार्थक प्रयास करें तभी हम दीवाली की खुशी सभी में बांट सकते हैं। साथ ही उन्होने लोगों को प्रदुषण रहित दीवाली मनाने के लिए भी प्रेरित किया। एक बार फिर आप सभी को आने वाले सभी त्यौहारों की हार्दिक शुभकामनाऐं…….





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया