हमारा देश हमारे जवान“ ट्रस्ट ने बवाना में सीआरपीएफ की 70वीं बटालियन के साथ मनाई दीवाली दीपावली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमारा देश हमारे जवान“ ट्रस्ट ने बवाना में सीआरपीएफ की 70वीं बटालियन के साथ मनाई दीवाली दीपावली

-सैनिकों को त्यौहार के मौके पर अपने परिवार की कमी महसूस न हो इसी उद्देश्य से मनाया गया महोत्सव

बवाना/नई दिल्ली/- हमारे सैनिक त्यौहारों के समय देश की रक्षा में खड़े होते और अकसर त्यौहार अपने परिवार के साथ नही मना पाते। सैनिकों को परिवार की कमी महसूस ना हो इसलिए हमारा देश हमारे जवान ट्रस्ट ने सैनिकों के बीच जाकर दिपावली का त्यौहार मनाया। ट्रस्ट ने अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर सबसे पहले शहीद सैनिकों के नाम के दीए जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की बाद में सैनिकों भाईयो को मिठाई देकर बड़ी ही धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया।
               इस कार्यक्रम में  “हमारा देश हमारे जवान“ की सचिव भावना शर्मा, 2 आईसी तस्लीमा मैम, सहायक कमांडेंट जीवन और यूनिट के सभी जवानों ने भाग लिया। इस मौके पर ट्रस्ट ने देशवासियों से अपील की हमेशा सैनिकों के साथ खड़े रहे और उनका परिवार बनकर उनका सम्मान करे क्योंकि सैनिक आप लोगो के परिवार की रक्षा के खातिर कभी छुट्टी नहीं लेता तो इसलिए हर त्योहारों में देशवासियों की जिम्मेदारी है की वह सैनिकों को महसूस करवाए की एक परिवार हमेशा उनके साथ उनके आस पास ही है।

ट्रस्ट की सचिव भावना शर्मा ने “हमारा देश हमारे जवान“ ट्रस्ट की तरफ़ से 2 आईसी तस्लीमा मैम, डिप्टी सहायक कमांडेंट दलबीर सिंह ,सहायक कमांडेंट जीवन और यूनिट के सभी जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब हमारी शान है हम सब आपसे बहुत प्यार करते है आप सब हमे सुरक्षित रखते है जिसके लिए हम पूरे भारत के लोग हमेशा आपके कर्जदार रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox