
पश्चिमी बंगाल/- पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा बाइक रैली को रोके जाने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी यह रैली लेकर जा रहे थे। उन्हें नंदीग्राम में रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि इजाजत पदयात्रा की थी बाइक रैली की नहीं, जिसकारण इसे रोकना पड़ा। वहीं रैली रोके जाने से नाराज सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इस मुद्दे को देश के गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाएंगे।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को हर घर तिरंग बाइक रैली के साथ निकले हुए। लेकिन नंदीग्राम में कोलकाता पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि पुलिस परमिशन केवल पदयात्रा के लिए दी गई थी न कि बाइक यात्रा के लिए। पूर्व मेदिनीपुर हल्दिया की एडिशनल एसपी श्रद्धा एन पांडेय ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह से बाइक रैली नहीं निकाली जा सकती। एडिशनल एसपी के मुताबिक केवल पदयात्रा की इजाजत ली गई थी।
वहीं इस मामले को लेकर सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल ने कहा कि हर घर तिरंग कोई राजनीतिक या धार्मिक यात्रा नहीं है। न तो यह कोई पब्लिक मीटिंग है। हम बस शांतिपूर्ण तरीके से बाइक रैली निकाल रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सुवेंदु अधिकारी को ऐसा न करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को गृहमंत्री अमित शाह तक लेकर जाऊंगा। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं इसको लेकर गृहमंत्री को मेल करूंगा।





More Stories
अब दिल्ली में नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया फ्रेश वेस्ट प्लांट का शिलान्यास
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!