
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा /- नजफगढ़ कें पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान परिवार ने अमरनाथ यात्रा में शिव भक्तों के लिए सहायत सामग्री की बड़ी खेप भेजी है। इस सहायता सामग्री में परिवार ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, दवाईयां, कपड़ें, स्नेक्श व रोजमर्रा के उपयोग की चीजें भेजी है। परिवार हर साल अमरनाथ यात्रा में लगने वालें भंडारों में सहायता सामग्री भेजता आया हैं। पिछले दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा में इस बार नागाकोटी में परिवार ने लगाये गये भंडारे में सहायता सामग्री भेजी है। वहीं पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने क्षेत्रवासियों को गुरू पूर्णिमा व पवित्र सावन महिने की शुरूआत की शुभकामनाऐं दी है।
एक पत्रकार वार्ता में श्रीमति कृष्ण पहलवान ने कहा कि यूं तो वह भी पक्की शिव भक्त है और 17 साल से लगातार पूरे सावन में भगवान शिव की अराधना व स्नान कराती आ रही है। उन्होने अमरनाथ में हुए भंयकर हादसे में मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह भगवान शिव से प्रार्थना करती है कि भगवान भक्तों की इतनी कठिन परिक्षा ना ले और सबकों कुशलतापूर्वक दर्शन देकर सकुशल घर भेजें।
वहीं उन्होने मृतकों के परिजनों को इस दुःख से उभरने की शक्ति देने की भी कामना की। इसके बाद उन्होने बताया कि पहलवान जी के परिवार ने हर बार की तरह इस बार भी नागाकोटी में लगाये गये भंडारे के लिए बड़ी संख्या में सहायता सामग्री भेजी है ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान मदद मिल सके।

इस सामग्री में 250 किलोग्राम आंवला कैंडी, 100 जोड़ी जूते, 100 जोड़ी ट्रैक सूट, 1 लाख पानी की बोतल, 150 कंबल, 2500 जलजीरा की बोतल और 5000 फ्रुटी भेजी है। इस अवसर पर उन्होने क्षेत्रवासियों को गुरू पूर्णिमा व सावन की बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में सावन में भगवान शिव की पूजा को श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। इसलिए पूरे सावन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और भगवान शिव से देश की उन्नति व देश अमन-चैन कायम रहने का भगवान शिव से आर्शीवाद मांगना चाहिए।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
JNU यौन उत्पीड़न मामला: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका; सांसद के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक