यूट्यूबर को देना होगा 1 जुलाई 2022 से TAX होंगे कुछ बड़े बदलाव,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूट्यूबर को देना होगा 1 जुलाई 2022 से TAX होंगे कुछ बड़े बदलाव,

- गूगल करने जा रहा है आपकी जेब ढीली

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा –1 जुलाई 2022 , इस तारीख को दिमाग में बैठा लीजिये क्योंकि इस दिन से टेक्नोलॉजी की दुनिया में दो बड़े बदलाव होंगे और इससे यूज़र्स को तगड़ा झटका लगने वाला है। मामला कुछ ऐसा है कि अब यूज़र्स को Google Photos इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे और YouTube से पैसे कमाने वालों को टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।

ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर Google Photos और YouTube का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को इसके बारे में अच्छे जान लेना चाहिए जिससे की आगे चलकर वो किसी भ्रम में ना पड़ जाएं।

Google Photos के स्टोरेज के लिए लगेंगे पैसे
1 जुलाई 2022 से Google Photos की फ्री क्लाउड स्टोरेज की सुविधा बंद हो जाएगी। कंपनी अब यूज़र्स से इसके लिए पैसे लेगी। कंपनी की तरफ से इसे Google One नाम दिया गया है। फ़िलहाल, Google Photos में यूज़र्स को अनलिमिटेड मुफ्त स्टोरेज की सुविधा मिलती है लेकिन अब यूज़र्स को प्रतिमाह के हिसाब से 1.99 डॉलर यानी 146 रुपये चार्ज देना होगा और इसका सालाना सब्सक्रिप्शन चार्ज 19.99 डॉलर यानी करीब 1464 रुपये होगा।

हालांकि, यहाँ यूज़र्स के लिए एक राहत की खबर ये है कि कंपनी की तरफ से उन्हें 15GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी। अगर आप 15GB से ज्यादा फोटो और डॉक्यूमेंट ऑनलाइन स्टोर करेंगे, तभी आपसे गूगल पैसे वसूलेगा।

YouTube Creators को देना होगा टैक्स
अगर आप भी Youtube पर वीडियो बनाकर पैसे कमाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, 1 जुलाई 2022 से Youtube से होने वाली कमाई पर टैक्स देना पड़ेगा। अगर आप अमेरिका के कंटेंट क्रिएटर्स हैं तो आपसे टैक्स नहीं लिया जाएगा लेकिन अगर आप भारत या किसी अन्य देश से हैं तो आपको Youtube की कमाई पर टैक्स देना होगा।

हालांकि, आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। इस नई टैक्स पॉलिसी की शुरुआत 1 जुलाई 2022 से हो जाएगी जिसके दायरे में

भारतीय Youtube कंटेंट क्रिएटर्स भी आएं और उन्हें कमाई का 24 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से टैक्स देना होगा।

इस नए नियम के अनुसार YouTube कंटेंट क्रिएटर्स को 31 मई से पहले अपनी कमाई के बारे में जानकारी देनी होगी। ऐसे में Google की तरफ से Youtube कंटेंट क्रिएटर्स से 15 फीसदी के हिसाब से टैक्स लिया जाएगा। वहीं 31 मई तक कमाई का खुलासा न करने पर कंपनी यूजर से 24 फीसद टैक्स लिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox