नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 7 स्कूटी व 3 बाईक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 7 स्कूटी व 3 बाईक बरामद

-आरोपी वाहन चोरी के 20 मामलों में रहा है शामिल, पुलिस ने 10 मामलों के खुलासे का किया दावा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ पुलिस ने सड़क पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नरेन्द्र पहले भी वाहन चोरी व दूसरें अपराधों में शामिल रहा है। उसकी  
गिरफ्तारी से पुलिस ने 10 वाहन चोरी के मामलों को सुलझाते हुए 7 स्कूटी व 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
                  द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका जिला में स्नेचिंग व वाहन चोरी की वारदातों पर काबू पाने के लिए पूरे जिले में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें थाना पुलिस के साथ-साथ एएटीएस, स्पेशल स्टाफ, जेलबेल टीम व स्पेशल गश्त टीमें भी शामिल है। पुलिस सड़क पर होने वाले अपराधों को खत्म करने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में नजफगढ़ पुलिस ने भी एक नरेन्द्र नाम के कुख्यात वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। जानकारी के मुताबिक नजफगढ़ एसएचओ अजय कुमार व एसीपी जितेन्द्र पाटिल ने सड़क अपराधों को रोकने के लिए विशेष रूप से एएसआई सुभाष सिंह, एएसआई गंगाधर, एचसी परमजीत, एचसी मनोज और एचसी सुमित की टीम का गठन किया है जो क्षेत्र में गश्त कर निगरानी रखती है। 27 जून को जब पुलिस टीम घासीपुरा चौकं पर गश्त कर रही थी तो क्रैक टीम को सूचना मिली की एक बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर एक शख्स द्वारका मोड़ से इधर आ रहा है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपी को घेर लिया हालांकि उसने भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क टीम ने उसे दबोच लिया। जब बाईक जांच की गई तो वह चोरी की निकली। जिसपर पुलिस ने आरोपी को बाईक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान नरेन्द्र निवासी रघुबीर एन्क्लेव, बाबा हरिदास नगर, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 56 वर्ष के रूप में की है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वाहन चोरी के 20 मामलों में पहले से शामिल रहा है। पूछताछ में आरोपी ने 10 मामलों का खुलासा किया है।
 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox