अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

-बाबा हरिदास नगर पुलिस ने आरोपी से 19 किलो गांजा किया बरामद,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने 1.9 किलों गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पहले भी एनडीपीएस के एक मामलें में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
             द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका जिला मे नशे खिलाफ अभियान चलाया हुआ है ताकि लोगों को नशे से बचाया जा सके और नशा सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। इसी कड़ी में बाबा हरिदास नगर पुलिस की क्रैक टीम जब नजफगढ़ बस टर्मिनल के पास गश्त कर रही थी तो एक गुप्त सूचना मिली की एक महिला गांजा लेकर आयेगी। एसएचओ बीएचडी नगर पवन कुमार ने एसआई रोहित, एचसी गजे सिंह, महिला एचसी दिव्या और सीटी दीपक की एक समर्पित टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने नजफगढ़ अनाज मंडी के पास जाल बिछाकर महिला को पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी के दौरान उसमें अवैध गांजा बरामद हुआ। उसके कब्जे से कुल 1.9 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान सुमन निवासी इंद्रा मार्किट, अनाज मंडी, नजफगढ़, नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई व आपूर्तिकर्ता के बारें में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox