साइबर अपराधों को लेकर झज्जर में खुलेगा साइबर क्राइम थाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइबर अपराधों को लेकर झज्जर में खुलेगा साइबर क्राइम थाना

-जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर श्रीमती भारती डबास ने दी जानकारी -पुलिस की स्पैशल टीमें रखेगी साईबर क्राइम पर नजर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर /शिव कुमार यादव/- बदलते वक्त में साइबर अपराध बड़ी समस्या के रूप में उभरा है।साइबर क्राइम की रोकथाम तथा साइबर अपराध के मामलों की गहनता एवं तत्परता से जांच पड़ताल के लिए जल्द ही झज्जर शहर में थाना साइबर क्राइम खोला जाएगा। साइबर क्राइम थाना के लिए पूरी तरह से एक अलग विशेषज्ञ टीम तैयार की गई है। झज्जर शहर में विशेष रूप से स्थापित किए जाने वाले साइबर क्राइम थाना के शुभारंभ की तैयारियां की जा रही है। थाना के लिए जरूरी कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को उपलब्ध करवाने के लिए कार्य प्रगति पर है।
             जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर श्रीमती भारती डबास ने बताया कि मौजूदा समय में साइबर क्राइम पुलिस के लिए एक चुनौती साबित हो रहा है। साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए झज्जर शहर में जिला स्तर का साइबर थाना जल्द ही खोला जाना प्रस्तावित है। एडवांस सॉफ्टवेयर और एक्सपर्ट टेक्निकल स्टाफ के जरिये यहां से साइबर क्राइम पर कंट्रोल करने के साथ-साथ गहनता से अनुसंधान का कार्य भी किया जाएगा। यह साइबर क्राइम थाना संपूर्ण झज्जर जिला एरिया के साइबर क्राइम की मॉनिटरिंग के लिए झज्जर शहर में खोला जा रहा है। इस थाना में ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी जैसे अपराधों से निपटने के लिए पुलिस की विशेषज्ञ टीम द्वारा निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा इस थाने में ही जिला में हुए साइबर क्राइम की एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकेगी।
             झज्जर शहर में खोले जा रहे जिला स्तर के साइबर क्राइम थाना में प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस द्वारा आदेश किए गए हैं। थाना के लिए एसएचओ व अनुसंधान अधिकारियों सहित सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साइबर क्राइम थाना झज्जर के प्रथम थाना प्रबंधक की जिम्मेवारी निरीक्षक सतीश कुमार को सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए उप निरीक्षक दीपक को भी तैनात किया गया है। वहीं थाना के प्रथम एमएचसी (मुंशी) के तौर पर मुख्य सिपाही राजेश कुमार को तैनात किया गया है। थाना में एसएचओ व अनुसंधान अधिकारियों सहित 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox