-एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/भोपाल/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेशन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर पूर्व एडिशनल डीजी श्री एचआर सिंह व आईजी सुरेश शर्मा आईपीएस के नेतृत्व में 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से राजभवन भोपाल में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि महामहिम राज्यपाल जी को प्रदेश में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन व जीवाजी युनिवर्सिटी ग्वालियर की तर्ज पर प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में पैरामिलिट्री शहीद परिवारों के बच्चों वास्ते निःशुल्क शिक्षा के प्रावधान की मांग की गई। एडीजी एचआर सिंह द्वारा जवानों की पुरानी पैंशन बहाली का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया। महामहिम राज्यपाल जी से हाउसटैक्स प्रोपर्टी रजिस्ट्री टैक्स व सेंट्रल पुलिस कैंटीन पर जीएसटी छूट की गुजारिश की गई।
महासचिव रणबीर सिंह के अनुसार राज्यपाल महोदय द्वारा पुर्ण आश्वासन दिया कि सरकार अर्ध सैनिक बलों द्वारा की जा रही सेवाओं को राष्ट्र सलाम करता है ओर आपकी जायज मांगों को मुख्यमंत्री के पास उचित कार्रवाई हेतू प्रेषित करेंगे।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता