शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी का जताया शुक्रिया, कश्मीर मुद्दा सुलझाने पर कही यह बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी का जताया शुक्रिया, कश्मीर मुद्दा सुलझाने पर कही यह बात

-पीएम मोदी ने शहबाज को भेजा था बधाई संदेश, कहा था भारत की आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति व स्थिरता की चाह
-दोनो नेताओं की बात से भारत-पाकिस्तान रिश्तों में सुधार के संकेत
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है। शरीफ ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर सहित बकाया विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। शरीफ ने मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए ट्वीट किया, पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है। जम्मू-कश्मीर सहित बकाया विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान के बलिदान प्रसिद्ध हैं। आइए शांति सुरक्षित करें और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान दें।
                 प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 70 वर्षीय शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा था कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और हमारे लोगों की समृद्धि व कल्याण सुनिश्चित कर सकें। सोमवार को अपने उद्घाटन भाषण में शरीफ ने कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने का मुद्दा उठाया था और आरोप लगाया था कि घाटी में लोगों का खून बह रहा है और पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाने के अलावा राजनयिक और नैतिक समर्थन प्रदान करेगा।
                हाई वोल्टेज राजनीतिक खींचतान के बाद इमरान खान की जगह लेने वाले शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है। तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर की विशेष शक्तियों को वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अधिक बिगड़ गए थे।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox