एंजेल वन ने वित्‍त वर्ष 2022 का शानदार समापन किया, ग्राहकों की संख्‍या 9.21 मिलियन और विभिन्‍न मापदंडों पर मजबूत वृद्धि के साथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एंजेल वन ने वित्‍त वर्ष 2022 का शानदार समापन किया, ग्राहकों की संख्‍या 9.21 मिलियन और विभिन्‍न मापदंडों पर मजबूत वृद्धि के साथ

-कंपनी ने आर्डर की संख्या में व्यापक वृद्धि दर्ज करते हुए मार्च 2022 में 73.55 मिलियन ऑर्डर्स, वित्‍त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 210.80 मिलियन और पूरे साल में  680.10 मिलियन ऑर्डर्स दर्ज किये
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/मुंबई/शिव कुमार यादव/- फिनटेक कंपनी एंजेल वन लिमिटेड (पूर्ववर्ती एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड) ने अपने तकनीक से संचालित और यूजर-फ्रेंडली समाधानों के दम पर वृद्धि करना जारी रखा है। कंपनी ने वित्‍त वर्ष 2022 में शानदार विकास दर्ज किया और इस अवधि में इसके ग्राहकों की संख्‍या 9.21 मिलियन पर पहुँच गई। वार्षिक आधार पर इसमें 123.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने मार्च 2022 में 0.48 मिलियन ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है, और वित्‍त वर्ष 2022 में अपने सकल क्‍लाइंट अधिग्रहण को दोगुना किया,  यह सालाना 123.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 5.29 मिलियन रहा ।
तकनीक-आधारित प्रयासों और प्रौद्योगिकी में उन्‍नति ने कंपनी को मार्च 2022 में 73.55 मिलियन ऑर्डर दिलाने में मदद की और इसमें 76.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। मार्च 2022 में कंपनी का औसत दैनिक टर्नओवर (एडीटीओ) सालाना 121.6 फीसदी बढ़कर 8.84 ट्रिलियन रुपये हो गया। वहीं, औसत क्लाइंट फंडिंग बुक 24.1 फीसदी बढ़कर 15.64 बिलियन रुपये पहुँच गया।
                  कंपनी की निरंतर वृद्धि के बारे में बात करते हुए एंजेल वन लिमिटेड के चीफ ग्रोथ ऑफीसर, श्री प्रभाकर तिवारी ने कहा कि, “वित्‍त वर्ष 2021-22 हमारे लिए बेहद लाभदायक रहा है और हमने पूरे साल में अपने क्‍लाइंट की संख्‍या में दोगुना वृद्धि की है। यह इस बात का स्‍पष्‍ट संकेत है कि फाइनेंस को सरल बनाने की दिशा में किए जा रहे हमारे प्रयास एकदम सही दिशा में हैं। अगले साल हम टियर 2, टियर 3 और अन्‍य शहरों में भी संभावित निवेशकों तक पहुँचने की अपनी कोशिश जारी रखेंगे तथा उनके लिए हमारे नवाचार से प्रेरित उत्‍पादों को पेश करेंगे।”
                एंजेल वन लिमिटेड के चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर, श्री नारायण गंगाधर ने कहा कि, “बीते साल एंजल वन प्‍लेटफॉर्म पर हमारी तकनीकी प्रगतियों ने 9.21 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं दी हैं। ग्राहकों की बढ़ती संख्‍या के साथ हम अपने प्‍लेटफॉर्म एवं उत्‍पादों को अधिक विश्‍वसनीय एवं पूर्वानुमेय बनाने की जरूरत को भलिभाँति समझते हैं। इस वर्ष सुपर ऐप की हमारी योजना के अनुरूप, हम अपने प्‍लेटफॉर्म की क्षमताओं को बेहतर बनाने पर ध्‍यान केंद्रित करेंगे। साथ ही निवेशकों के लिए ज्‍यादा व्‍यक्तिगत विकल्‍पों की पेशकश करेंगे। यह एंजल वन को निधि निर्माण उद्योग में एक सबसे पसंदीदा प्‍लेटफॉर्म बनाने के लिए हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हिस्‍सा है।”
                फिनटेक कंपनी अपने अत्‍याधुनिक डिजिटल निवेश समाधानों को प्रदान करने के लिए अलग-अलग बाजारों में निवेशकों तक पहुँच बना रही है। ये समाधान निवेशकों को निधि निर्माण करने में एक सुचारू अनुभव प्रदान करते हैं।

एंजेल वन लिमिटेड के विषय में :-
एंजेल वन लिमिटेड (पूर्ववर्ती एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड), (छैम्ः ।छळम्स्व्छम्, ठैम्ः 543235) भारत में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (छैम्) पर सक्रिय ग्राहकों के मामले में सबसे बड़ी सूचीबद्ध खुदरा स्टॉक ब्रोकिंग संगठन है। एंजेल वन टेक्‍नोलॉजी-संचालित वित्तीय सेवा कंपनी है। यह अपने ग्राहकों को ब्रोकिंग और परामर्शी सेवाएँ, मार्जिन फंडिंग, शेयर के बदले ऋण और तृतीय पक्ष वित्तीय उत्पादों का वितरण जैसे सेवाएं प्रदान करती है। इसकी ब्रोकिंग और सम्बद्ध सेवाएँ (प) ऑनलाइन और डिजिटल प्लैटफॉर्म तथा (पप) प्राधिकृत व्यक्तियों के नेटवर्क के माध्यम से मुहैया की जातीं हैं।
एंजेल वन लिमिटेड बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए व्यापक रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का प्रयोग करता है। इस कंपनी ने अनेक प्रकार के डिजिटल उत्पाद तैयार किये हैं। इन उत्पादों में कंपनी के 9 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए एंजेल वन मोबाइल ऐप, एंजेल बीईई मोबाइल ऐप, नियम-आधारित निवेश इंजन ‘एआरक्यू प्राइम’, जोड़ने के लिए फ्री एपीआई प्लैटफॉर्म ‘स्मार्टएपीआई’, निवेशक शिक्षण प्लैटफॉर्म ‘स्मार्ट मनी’, फिनटेक उत्पादों के लिए बाज़ार ‘स्मार्ट स्टोर’, लर्निंग प्लैटफॉर्म और सोशल फोरम सम्मिलित हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox